Budget 2024: बजट में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी 5 स्कीम के लिए 2 लाख करोड़ का प्रावधान
बजट में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी 5 स्कीम के लिए 2 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है.
Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट पेश कर रह हैं. उनका बजट भाषण शुरू हो गया है. बजट में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी 5 स्कीम के लिए 2 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है.
वित्त मंत्री ने कहा,'भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि लगातार शानदार बनी हुई है. भारत की मुद्रास्फीति स्थिर बनी हुई है, जो 4% के लक्ष्य की ओर है. गरीब, युवा, महिला, किसान जैसे प्रमुख वर्गों पर ध्यान देने की कोशिश है. रोजगार, कौशल, एमएसएमई, मध्यम वर्ग पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है.'
सरकार की 9 प्राथमिकताएं
1. कृषि
2. रोजगार
3. सामाजिक न्याय
4. विनिर्माण और सेवाएँ
5. शहरी विकास
6. ऊर्जा सुरक्षा
7. नवाचार
8. अनुसंधान और विकास
9. अगली पीढ़ी के सुधार
"India's economic growth will be shining exception" FM Nirmala Sitharaman presents Union Budget 2024-25
Read @ANI Story | https://t.co/KaZw5S89wP#IndianEconomy #NirmalaSitharaman #UnionBudget2024 #Budget2024 #BudgetSession #BudgetSession2024 pic.twitter.com/J0hLrYe4O7
— ANI Digital (@ani_digital) July 23, 2024
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा,'वित्त मंत्री ने कहा,'भारत की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अपना विश्वास जताया है. उन्हें ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए दोबारा चुना है.' वित्त मंत्री ने कहा कि मुश्किल दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था चमक रही है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2024 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

