Punjab: पटियाला के काली देवी मंदिर के बाहर लगे खलिस्तानी पोस्टर, अमरिंदर सिंह बोले- सख्त कार्रवाई हो
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि पटियाला के ऐतिहासिक काली माता मंदिर में कुछ शरारती तत्वों ने खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाए हैं.
पटियाला के श्री काली माता मंदिर की दीवार पर गत रात्रि खालिस्तान का पोस्टर लगा दिया गया. पोस्टर पर रैफरैंडम 26 जनवरी लिखा हुआ है. पोस्टर शेरों वाला गेट के पिछली तरफ गेट के अंदर जाकर लगाया गया था. पुलिस ने दिन चढऩे से पहले ही इन पोस्टरों को हटा दिया. पुलिस ने तो इस कार्रवाई को छिपा लिया था पर सोशल मीडिया पर इस पोस्टर के साथ 27 अप्रैल की हिंसा की तस्वीरें जोड़कर क्लिप वायरल कर दी गई, जिस तरह 29 अप्रैल को काली माता मंदिर पर हमला हुआ था, उसे देखते हुए पुलिस ने फिर से मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी है.
वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि पटियाला के ऐतिहासिक काली माता मंदिर में कुछ शरारती तत्वों ने खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाए हैं. मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं. इसके साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस से मांग की कि राज्य की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.
Strongly condemn pasting of Pro-Khalistan posters by some mischief mongers at Patiala's historical Kali Mata Mandir.
Urge @PunjabPoliceInd to take strict action against the culprits who are trying to disturb the peace of our state.https://t.co/h1xnZc8pap
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) July 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2022 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

