J&K New LG: जम्मू-कश्मीर के नए गवर्नर बन सकते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह, केरल में भी बदलाव संभव
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जम्मू कश्मीर का गवर्नर बनाया जा सकता है. 2020 में राज्यपाल बने मनोज सिन्हा के स्थान पर यह जिम्मेदारी कैप्टन को सौंपने पर विचार चल रहा है.
2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही BJP, केंद्रीय मंत्रिमंडल और संगठन में फेरबदल के साथ-साथ तीन राज्यों में गवर्नर भी बदल सकती है. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जम्मू कश्मीर का गवर्नर बनाया जा सकता है.
2020 में राज्यपाल बने मनोज सिन्हा के स्थान पर यह जिम्मेदारी कैप्टन को सौंपने पर विचार चल रहा है. कैप्टन अमरिंदर सिंह 81 साल के हो चुके हैं. कांग्रेस छोड़ने के बाद बनाई गई क्षेत्रीय पार्टी को भंग करने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे. मोदी सरकार पहले दो या तीन राज्यपालों को हटाने पर विचार कर रही है. जिसमें जम्मू कश्मीर के साथ-साथ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर भी विचार जारी है.
पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह जम्मू-कश्मीर के गवर्नर बन सकते हैं, जल्द मिल सकती है जिम्मेदारी @capt_amarinder | Capt.Amarinder Singh pic.twitter.com/M489F2Y7d9
— News24 (@news24tvchannel) July 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2023 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

