ऑटो

Ola layoffs: ओला में भी चली छंटनी की तलवार, नौकरी से निकाले गए 200 कर्मचारी

ओला में छंटनी कंपनी के रीस्ट्रक्चरिंग एक्सरसाइज के तहत हुई है, हालांकि इसका असर हायरिंग पर नहीं दिखेगा, कंपनी के मुताबिक एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए कंपनी समय-समय पर टीम में बदलाव करती रहती है.

Ola layoffs: ओला में भी चली छंटनी की तलवार, नौकरी से निकाले गए 200 कर्मचारी
(Photo Credit : Twitter)

Lay OFF News: दिग्गज कंपनियों में छंटनी का दौर लगातार जारी है. एक के बाद एक कई कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया. इसी क्रम में अब ओला (Ola layoffs) भी शामिल हो गया है. कंपनी ने अपने ओला कैब्स, ओला इलेक्ट्रिक और ओला फाइनेंशियल सर्विसेज वर्टिकल से 200 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है. Cisco Layoffs: Twitter-Facebook और अमेजन के बाद सिस्को में छंटनी शुरू, करीब 4,000 से अधिक कर्मचारी होंगे बेरोजगार

ओला अपनी पूरी टीम में बड़े स्तर पर बदलाव कर रही है जिसका सबसे अधिक असर इंजीनियरिंग सेक्शन में दिख रहा है. जिन कर्मियों को कंपनी से बाहर निकाला जा रहा है, उन्हें उनके नोटिस पीरियड के हिसाब से सेवरन्स पैकेज दिया जाएगा.

ओला में छंटनी कंपनी के रीस्ट्रक्चरिंग एक्सरसाइज के तहत हुई है, हालांकि इसका असर हायरिंग पर नहीं दिखेगा, कंपनी के मुताबिक एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए कंपनी समय-समय पर टीम में बदलाव करती रहती है.

फंडिंग और मैक्रोइकोनॉमिक चुनौतियों के चलते पिछला साल भारतीय स्टार्टअप के लिए काफी चुनौतियों भरा रहा है. इसके चलते छंटनी और यूनिट बंद करने तक की नौबत आ पड़ी. पिछले साल भारतीय स्टार्टअप ने 18 हजार से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी की थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).