जरुरी जानकारी

49th GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ऐलान, राज्यों को मिलेगा GST का पूरा पैसा

निर्मला सीतारमण ने कहा "जीएसटी मुआवजे के लंबित शेष का पूरा बकाया आज से चुका दिया जाएगा..दूसरे शब्दों में जीएसटी मुआवजे का पूरा बकाया - जून का कुल 16,982 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया जाएगा."

49th GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ऐलान, राज्यों को मिलेगा GST का पूरा पैसा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Photo Credits : ANI)

49th GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की 49वीं बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिषद की मीटिंग में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी. उन्होंने कहा "जीएसटी मुआवजे के लंबित बकाया का पूरा भुगतान जल्द ही कर दिया जाएगा. सरकार जीएसटी मुआवजे के 16,982 रुपये का भुगतान आज अपनी जेब से करेगी."

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा "हमने आज घोषणा की है कि जीएसटी मुआवजे के लंबित शेष का पूरा बकाया आज से चुका दिया जाएगा..दूसरे शब्दों में जीएसटी मुआवजे का पूरा बकाया - जून का कुल 16,982 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया जाएगा."

उन्होंने कहा "राब का GST रेट कम किया जा रहा है. अगर खुला राब लिया जाता है तो उसमें रेट 0% GST लगेगा और अगर यही प्री पैकेट और लेबल्ड होगा तो उसमें 5% GST लगेगा. पेंसिल शार्पनर में GST को कम करके 18% से 12% किया गया है. टिकाऊ कंटेनरों पर लगे टैग ट्रैकिंग डिवाइस या डेटा लॉगर्स पर GST में कुछ शर्तों के अधीन 18% से घटाकर शून्य किया गया है."

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).