GST Collection June 2023: जून में 1.61 लाख करोड़ रुपए रहा जीएसटी कलेक्शन, सालाना आधार पर 12 फीसदी का उछाल
जून महीने के लिए जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा आ गया है. बीते महीने सरकार के खजाने में कुल 1 लाख 61 हजार 497 करोड़ रुपए रहा. सालाना आधार पर इसमें 12 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया.
GST Collection June 2023: जून महीने के लिए जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा आ गया है. बीते महीने सरकार के खजाने में कुल 1 लाख 61 हजार 497 करोड़ रुपए रहा. सालाना आधार पर इसमें 12 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया. यह चौथी बार है जब जीएसटी कलेक्शन 1.6 लाख करोड़ रुपए के पार रहा. 1.4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा 16 महीने टैक्स कलेक्शन हुआ है और 1.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा 5 महीने टैक्स कलेक्शन हुआ है. जून महीने में कुल जीएसटी कलेक्शन 161497 करोड़ रुपए रहा. इसमें सेंट्रल जीएसटी 31013 करोड़ रुपए और स्टेट जीएसटी 38292 करोड़ रुपए रहा.
Gross GST revenue collected in the month of June 2023 is Rs 1,61,497 crore; records 12% year-on-year growth: Ministry of Finance pic.twitter.com/oJEt2ROg0G
— ANI (@ANI) July 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2023 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

