जरुरी जानकारी

Fake IRS Officer Married With PPS Officer: शख्स ने खुद को IRS अफसर बताकर PSS अधिकारी से की शादी, अब कर रहा ब्लैकमेल

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद से आया है. यहां एक शख्स ने खुद को IRS अधिकारी बताकर एक PPS अधिकारी के साथ शादी कर ली. पीड़ित महिला अफसर का आरोप है कि आरोपी उन्हें परेशान कर रहा है

Fake IRS Officer Married With PPS Officer: शख्स ने खुद को IRS अफसर बताकर PSS अधिकारी से की शादी, अब कर रहा ब्लैकमेल
(Photo : X)

Fake IRS Officer Married With PPS Officer: शादी जैसे पवित्र बंधन को भी आजकल लोगों ने ठगी का जरिया बना लिया है. ऐसा ही एक ताजा मामला दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद से आया है. यहां एक शख्स ने खुद को IRS अधिकारी बताकर एक PPS अधिकारी के साथ शादी कर ली.

पीड़ित महिला अफसर का आरोप है कि आरोपी उन्हें परेशान कर रहा है. उसने फर्जी तरीके से उनके खाते से 15 लाख रुपए निकाल लिए है. तलाक लेने के बाद अब वह उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है.

मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी मुलाकात

पीड़ित महिला अफसर ने बताया कि आरोपी से उनकी मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी. आरोपी ने बताया था कि वह एक IRS अधिकारी है और रांची में आयकर उपायुक्त के रूप में तैनात है. 2018 में उनकी शादी हुई और कुछ दिनों बाद उन्हें इस जालसाजी का पता चला.

यह भी पढ़ें: West Bengal: गे-पार्टनर का किसी और युवक के साथ चक्कर, लड़के ने शारीरिक उत्पीड़न और जालसाजी का लगाया आरोप

आरोपी ने महिला अफसर से लूटे लाखों रुपए

आरोपी ने महिला अफसर के नाम पर लाखों रुपए के लोन लिए. इसके अलावा उनके खाते से फर्जी साइन कर 15 लाख रुपए भी निकाल लिए. इससे परेशान होकर महिला अफसर ने तलाक ले लिया. लेकिन तलाक के बाद भी आरोपी उनके नाम का दुरुपयोग करता रहा. वह लोगों से ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर पैसे ऐंठता रहा. उन्होंने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी.

फिलहाल, इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुटी गई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2024 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).