Earthquake: पंजाब में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता
चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पंजाब में अमृतसर के 145 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में तड़के 3 बजकर 42 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई.
चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पंजाब में अमृतसर के 145 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में तड़के 3 बजकर 42 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार यह भूकंप जमीन के नीचे 120 किलोमीटर की गहराई में आया.
गौरतलब है कि उत्तर भारत में बीचे कुछ दिनों में कई बार धरती हिली है. पिछले सप्ताह दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले हफ्ते दो अलग-अलग घटनाओं में भूकंप के झटके महसूस किए गए. पहला भूकंप 9 नवंबर को नेपाल में भूकंप के बाद आया था और इसका केंद्र नेपाल में रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता का था. नेपाल में फिर से 5.4 तीव्रता का भूकंप आने के बाद 12 नवंबर को भी तेज झटके महसूस किए गए थे।
An earthquake of magnitude 4.1 occurred 145km west-northwest of Amritsar, Punjab, at around 3.42am, today. The depth of the earthquake was 120 km below the ground: National Center for Seismology pic.twitter.com/c565a76ndE— ANI (@ANI) November 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2022 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

