Delhi MCD Election: दिल्ली मेयर चुनाव के दौरान हाथापाई-धक्का मुक्की, कुर्सी उठाकर मारपीट, देखिए VIDEO
सदन में आप और बीजेपी पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ. बात मारपीट और हाथापाई तक पहुंच गई. दोनों पार्टियों के पार्षदों में धक्का मुक्की भी हुई यहां तक कि कुर्सियां भी चलीं.
Delhi MCD Election: दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए 11 बजे से वोटिंग होनी थी. लेकिन हंगामे के चलते अभी तक वोटिंग शुरू नहीं हो पाई. सूत्रों का कहना है की अभी सदन स्थगित चल रहा है. आगे की कारवाई के लिए पीठासीन अधिकारी निर्णय लेंगी. अगर यही स्थिति जारी रही तो कल भी सदन की बैठक बुलाई जा सकती है.
बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने एक दूसरे को हंगामे के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. सदन में आप और बीजेपी पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ. बात मारपीट और हाथापाई तक पहुंच गई. दोनों पार्टियों के पार्षदों में धक्का मुक्की भी हुई यहां तक कि कुर्सियां भी चलीं.
दिल्ली के एलजी ने दिल्ली नगर निगम अधिनियम (डीएमसी अधिनियम) 1957 के तहत 10 लोगों को नामित किया है.
मेयर चुनाव में वोटिंग से पहले पार्षदों का शपथ ग्रहण होना है. शपथ ग्रहण से पहले आप पार्षदों ने जमकर हंगामा किया. आप पार्षद मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ ग्रहण कराने का विरोध जता रहे हैं. इस दौरान आप और बीजेपी पार्षदों में झड़प देखने को मिली.
#WATCH | Delhi: Ruckus at Civic Center as BJP, AAP councillors clash with each other amid ensuing sloganeering ahead of Delhi Mayor polls. pic.twitter.com/v1HXUxawSC
— ANI (@ANI) January 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

