जरुरी जानकारी

Attack on Girls in Iran: ईरान के स्कूलों पर 'केमिकल अटैक' जारी, 24 घंटों में 100 से ज्यादा लड़कियों पर हमला

ऐसे करीब 30 स्कूल की पहचान की गई, जहां जहर देने की घटनाएं हुई हैं. अटकलें हैं कि इन घटनाओं का उद्देश्य आठ करोड़ से अधिक आबादी वाले इस देश में लड़कियों को स्कूल जाने से रोकना हो सकता है.

Attack on Girls in Iran: ईरान के स्कूलों पर 'केमिकल अटैक' जारी,  24 घंटों में 100 से ज्यादा लड़कियों पर हमला
Attack on Girls in Iran

Attack on Girls in Iran Schools: ईरान के कई हिस्सों में स्कूलों पर "केमिकल अटैक" जारी है. 24 घंटों में 100 से ज्यादा लड़कियों के स्कूलों पर हमलों की खबर है. ईरानी मीडिया के मुताबिक, नवंबर से अबतक ऐसे 2,400 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. कमोबेश शत-प्रतिशत मामलों में लड़कियों के स्कूलों को निशाना बनाया जा रहा है.

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने खुफिया और आंतरिक मंत्रियों से लोगों में भय और निराशा पैदा करने के लिए दुश्मन की साजिश करार देते हुए जहर देने के मामलों की जांच करने के लिए कहा.

स्थानीय मीडिया की खबरों में ऐसे करीब 30 स्कूल की पहचान की गई, जहां जहर देने की ऐसी घटनाएं हुई हैं. ऐसी अटकलें हैं कि इन घटनाओं का उद्देश्य आठ करोड़ से अधिक आबादी वाले इस देश में लड़कियों को स्कूल जाने से रोकना हो सकता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2023 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).