जरुरी जानकारी

GST On Hostel Rent: हॉस्टल-पीजी में रहने वालों को बड़ा झटका, अब किराए पर लगेगा 12% जीएसटी

हॉस्टल और पीजी में रहने वालों को अब जेब और ढील करनी पड़ेगी. हॉस्टल के किराए पर अब 12 फीसदी GST लगेगा, जिसके चलते छात्रों को अब अधिक भुगतान करना होगा.

GST On Hostel Rent: हॉस्टल-पीजी में रहने वालों को बड़ा झटका, अब किराए पर लगेगा 12% जीएसटी
(Photo Credit: Twitter)

GST on Hostel-PG Rent: हॉस्टल (Hostel) और पीजी (PG) में रहने वालों को अब जेब और ढील करनी पड़ेगी. हॉस्टल के किराए पर अब 12 फीसदी जीएसटी (GST) लगेगा, जिसके चलते छात्रों को अब अधिक भुगतान करना होगा. अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग्स (AAR) ने दो अलग-अलग मामलों में यह फैसला दिया. एएआर की बेंगलुरु पीठ ने कहा कि छात्रावास, आवासीय इकाइयों के समान नहीं हैं और इसलिए उन्हें गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से छूट प्राप्त नहीं है. एएआर ने कहा कि जीएसटी छूट 17 जुलाई, 2022 तक होटल, क्लब, कैंपसाइट आदि द्वारा प्रदान की जाने वाली आवास सेवाओं पर प्रति दिन 1,000 रुपये तक के शुल्क पर लागू थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2023 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).