देश

Salute Pawan Kumar: पुलवामा आतंकी मुठभेड़ में शहीद पवन कुमार को भारतीय सेना का सलाम, देश याद रखेगा बलिदान

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी मुठभेड़ (Pulwama Terrorist Encounter) के दौरान हिमाचल प्रदेश का एक लाल शहीद हो गया है. सिपाही पवन कुमार (Pawan Kumar) ने आतंकी मुठभेड़ के दौरान दुश्मनों को मुहंतोड़ जवाब दिया इस दौरान जाबांज सिपाही ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया.

Salute Pawan Kumar: पुलवामा आतंकी मुठभेड़ में शहीद पवन कुमार को भारतीय सेना का सलाम, देश याद रखेगा बलिदान
Martyr Pawan Kumar (Photo: Twitter)

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी मुठभेड़ (Pulwama Terrorist Encounter) के दौरान हिमाचल प्रदेश का एक लाल शहीद हो गया है. सिपाही पवन कुमार (Pawan Kumar) ने आतंकी मुठभेड़ के दौरान दुश्मनों को मुहंतोड़ जवाब दिया इस दौरान जाबांज सिपाही ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने कश्मीरी पंडित संजय कुमार की हत्या में शामिल आतंकवादियों को घेरा था. इसी स्पेशल ऑपरेशन के दौरान पवन कुमार को गोली लग गई. इस स्पेशल ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. Kashmir: सेना ने 48 घंटे में कश्मीरी पंडित की हत्या का लिया बदला, मारा गया आतंकी आकिब मुश्ताक भट.

पवन कुमार (28 वर्ष) 55 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे और मूल रूप से 16 ग्रेनेडियर्स के थे. सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके सर्वोच्च बलिदान पर शोक व्यक्त किया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2023 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).