Army Day 2022: पीएम मोदी ने सेना दिवस पर शेयर की जाबांज जवानों की फोटो, सैनिकों और उनके परिवार को दी बधाई
PM मोदी ने सेना दिवस के मौके पर सैनिकों और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं है. पीएम मोदी ने आर्मी डे के अवसर पर कई तस्वीरें भी शेयर की हैं.
नई दिल्ली, 15 जनवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सेना दिवस के मौके पर सैनिकों और उनके परिवार को शुभकामनाएं और बधाईयां दीं है. पीएम मोदी ने आर्मी डे के अवसर पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, "सेना दिवस के अवसर पर हमारे साहसी सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं. भारतीय सेना अपनी बहादुरी और जांबाज अंदाज के लिए जानी जाती है. राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में भारतीय सेना के अमूल्य योगदान को शब्दों में बयां नहीं कर सकते. भारतीय सेना के जवान प्रतिकूल इलाकों में सेवा करते हैं और प्राकृतिक आपदाओं सहित मानवीय संकट के वक्त लोगों की मदद करते हैं. सेना के शानदार योगदान पर भारत को गर्व है.
Indian Army personnel serve in hostile terrains and are at the forefront of helping fellow citizens during humanitarian crisis, including natural disasters. India is proud of the stellar contribution of the Army in Peacekeeping Missions overseas as well. pic.twitter.com/JnM9cpZDnu
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2022
इस साल भारतीय सेना अपना 74 वां सेना दिवस मना रही है. 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने भारतीय सेना की कमान आधिकारिक रूप से ली थी. उनके सम्मान में ही सेना दिवस मनाया जाता है. सेना की कमान लेने के बाद फील्ड मार्शल केएम करियप्पा भारतीय आर्मी के पहले कमांडर इन चीफ बने थे.
सशस्त्र बलों के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (सेना), एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी (वायु सेना), और एडमिरल आर हरि कुमार (नौसेना) ने सेना दिवस के मौके पर दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जवानों को सलाम किया.
WATCH | Chief of Armed Forces - General Manoj Mukund Naravane (Army), Air Chief Marshal VR Chaudhari (Air Force), and Admiral R Hari Kumar (Navy) pay obeisance at the National War Memorial in Delhi to mark Army Day. pic.twitter.com/NTre9b7lcH
— ANI (@ANI) January 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

