VIDEO: 'राम मंदिर को बम से उड़ा दूंगा, मैं दाऊद का आतंकी हूं'...धमकी देने वाला शख्स बिहार से गिरफ्तार
शख्स ने धमकी देते हुए कहा था कि मैं दाऊद इब्राहिम गैंग का आतंकवादी हूं, राम मंदिर को बम से उड़ा दूंगा... मेरा नाम छोटा शकील है.'
बिहार: अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले 21 वर्षीय मोहम्मद इंतेखाब को बिहार की अररिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने धमकी देते हुए कहा था कि मैं दाऊद इब्राहिम गैंग का आतंकवादी हूं, राम मंदिर को बम से उड़ा दूंगा... मेरा नाम छोटा शकील है.'
बिहार के अररिया जिले में इंतखाब आलम नाम के एक शख्स ने पुलिस को फोन कर राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी थी. पुलिस ने धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल को जब्त कर लिया है. वह इआरआरएस डायल 112 पर कई बार कॉल कर अयोध्या में राम मंदिर को 22 जनवरी 2024 को बम से उड़ने की धमकी दे रहा था. इसी दिन राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है.
I am a terrorist of Dawood Ibrahim gang, I will blow up the Ram temple with bombs... My name is Chhota Shakeel -
Mohammad Intekhaab, 21-yr-old who threatened to bomb the Ayodhya’s Ram Mandir has been arrested by Bihar’s Araria police pic.twitter.com/OtNcenj0Wy
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) January 21, 2024
एसपी ने बताया कि मो. इंतखाब का पूर्व से आपराधिक इतिहास नहीं है. बावजूद पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है कि आखिर किस परिस्थिति में युवक ने पुलिस को फोन कर राम मंदिर उड़ने की धमकी दी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2024 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

