Naba Das Attack: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर जान लेवा हमला, क्राइम ब्रांच करेगी मामले की जांच; CM पटनायक ने दिए निर्देश
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर झारसुगुड़ा में जानलेवा हमला हुआ है. ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें ASI ने गोली मार दी. फायरिंग की इस घटना की खबर को सुनकर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने निंदा की है
Naba Das Attack: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर झारसुगुड़ा में जानलेवा हमला हुआ है. ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें ASI गोपाल चंद्र दास ने गोली मार दी. फायरिंग की इस घटना की खबर को सुनकर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने निंदा की है. सीएम पटनायक ने कहा कि मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं. मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया गया है. क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है.
ब्रजराजनगर उप मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) गुप्तेश्वर भोई ने कहा कि पुलिस के एएसआई गोपाल दास ने मंत्री पर अचानक अपने रिवाल्वर से गोली चला दी. आरोपी को हिरासत में लिया गया है. एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
Tweet:
मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2023 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

