West Bengal: पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया में टला बड़ा रेल हादसा, हावड़ा-मुंबई मेल के 2 डिब्बे हुए अलग; देखें VIDEO
पश्चिम बंगाल में उलुबेरिया स्टेशन के पास शुक्रवार रात मुंबई जा रही एक ट्रेन के दो डिब्बे अलग हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है क्योंकि ट्रेन तेज गति से नहीं चल रही थी. अधिकारियों ने कहा कि 12810 हावड़ा-मुंबई मेल के दो डिब्बे बिरशीबपुर इलाके में रात करीब साढ़े नौ बजे अलग हो गए.
पश्चिम बंगाल में उलुबेरिया स्टेशन के पास शुक्रवार रात मुंबई जा रही एक ट्रेन के दो डिब्बे अलग हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है क्योंकि ट्रेन तेज गति से नहीं चल रही थी. अधिकारियों ने कहा कि 12810 हावड़ा-मुंबई मेल के दो डिब्बे बिरशीबपुर इलाके में रात करीब साढ़े नौ बजे अलग हो गए. दक्षिण पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य चौधरी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही हम मौके पर पहुंचे. अधिकारी भी पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू किया और ट्रेन को जल्द ही वहां से रवाना कर दिया गया. यह घटना क्यों घटी इसकी जांच करायी जाएगी.
देखें वीडियो-
#WATCH | West Bengal: 2 coaches of the Howrah-Mumbai Mail train decoupled near the Uluberia area of the Howrah district, last night.
Chief Public Relations Officer of South Eastern Railway, Aditya Kumar Choudhary, "As soon as the information about the incident was received, we… pic.twitter.com/9ulysMUXGd
— ANI (@ANI) December 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2023 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

