Horrific Video: नगालैंड में लैंडस्लाइड का भयानक मंजर कैमरे में कैद, पांच सेकेंड में हुई मलबा बनी गाड़ियां
बारिश की वजह से नागालैंड में एक भयानक हादसा हुआ है. यहां लैंडस्लाइड के दौरान कुछ बड़े पत्थर नेशनल हाइवे 29 पर गिरे, जिसकी वजह से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. इस पूरी घटना का पांच सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
बारिश की वजह से नागालैंड में एक भयानक हादसा हुआ है. यहां लैंडस्लाइड के दौरान कुछ बड़े पत्थर नेशनल हाइवे 29 पर गिरे, जिसकी वजह से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. इस पूरी घटना का पांच सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो बेहद खतरनाक है. इसमें इसमें विशाल पत्थर नेशनल हाइवे 29 पर खड़ी गाड़ियों के ऊपर गिरते हैं, जिनसे वाहन कुछ ही पलों में पूरी तरह तबाह हो जाते हैं. इसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं दूसरे की इलाज के दौरान जान गई थी. सड़क पर पीछे खड़ी एक अन्य गाड़ी के डैशबोर्ड कैमरे में यह भयानक हादसा कैद हो गया.
हादसा दीमापुर-कोहिमा नेशनल हाइवे पर हुआ. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ गाड़ियां हाईवे पर खड़ी थीं. तब ही ऊपर से बड़े-बड़े पत्थर गिरते हैं.
#WATCH | A massive rock smashed a car leaving two people dead and three seriously injured in Dimapur's Chumoukedima, Nagaland, earlier today
(Viral video confirmed by police) pic.twitter.com/0rVUYZLZFN
— ANI (@ANI) July 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

