News

Video: लखनऊ में नगर निगम के कर्मचारियों की गुंडागर्दी! कूड़ा, कचरा उठानेवाले कर्मी को जमकर पीटा

उत्तरप्रदेश में मारपीट की घटनाएं आएं दिन सामने आती है. जिसके वीडियो भी वायरल होते है. अब ऐसा ही एक वीडियो लखनऊ से सामने आया है. जिसमें कुछ युवक एक कूड़ा उठाने वाले कर्मी को पीट रहे है.

Video: लखनऊ में नगर निगम के कर्मचारियों की गुंडागर्दी! कूड़ा, कचरा उठानेवाले कर्मी को जमकर पीटा
Credit-(Twitter-X)

लखनऊ,उत्तर प्रदेश: उत्तरप्रदेश में मारपीट की घटनाएं आएं दिन सामने आती है. जिसके वीडियो भी वायरल होते है. अब ऐसा ही एक वीडियो लखनऊ से सामने आया है. शहर के भरवारा वार्ड का ये वीडियो बताया जा रहा है. जिसमें कुछ युवक एक कूड़ा उठाने वाले कर्मी को पीट रहे है. बताया जा रहा है की पीटनेवाले नगर निगम के कर्मचारी है. वीडियो में देखा जा सकता है की पांच से छह लोग कर्मी के कचरे की गाड़ी के पास आते है और उससे कुछ कहते है और इसके बाद सभी मिलकर उसको जमकर पीटते है. इसके बाद एक शख्स उसकी कचरा ढ़ोने की गाडी पर बैठकर किक मारने लगता है. इस वीडियो पर अब पुलिस क्या संज्ञान लेती है. ये देखना होगा. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @vaibhavbasti नाम के हैंडल से शेयर किया गया है और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है. ये भी पढ़े:Video: लखनऊ में ई रिक्शा चालक की महिलाओं ने की बीच सड़क पर जमकर पिटाई, किराए को लेकर हुआ था विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कचरा ढ़ोने वाले कर्मी की पिटाई 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2024 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).