Video: लखनऊ में ई रिक्शा चालक की महिलाओं ने की बीच सड़क पर जमकर पिटाई, किराए को लेकर हुआ था विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र के पास बीच सड़क पर किराए को लेकर हुए विवाद में महिलाओं ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी.
लखनऊ,उत्तरप्रदेश: लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र के पास बीच सड़क पर किराए को लेकर हुए विवाद में महिलाओं ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी. जानकारी के मुताबिक़ किराए के पैसों को लेकर महिलाओं और रिक्शा चालक के बीच कहा सुनी हो गई. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
जिसमें आप देख सकते है की महिलाओं ने रिक्शा चालक को पकड़कर रखा है और एक महिला उसको पीट रही है. इसके बाद महिला चप्पल निकालकर भी उसे पीटती है. महिला रिक्शा चालक को पिटते हुए कह रही है की ,' गाली देगा. इस दौरान आसपास से जानेवाले लोग भी तमाशा देखते हुए खड़े रहे. इस समय रिक्शा चालक भी एक को कह रहा है की पुलिस को बुला लो. ये भी पढ़े:Lucknow: पुरुष ने पत्नी को कार के अंदर प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, पति हुआ हमला
महिलाओं ने ई-रिक्शा चालक को पीटा
लखनऊ का बताया जाएगा वायरल वीडियो !!
लखनऊ में ई-रिक्शा चालक की महिलाओं ने की चौराहे पर की पिटाई, किराए को लेकर महिलाओं को गाली देने का आरोप !!
अमीनाबाद की घटना !!#VideoViral #Trendingvideo @lkopolice #Lucknow pic.twitter.com/3WscnogR71
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) October 22, 2024
बता दें की इससे पहले भी रिक्शा चालकों की पिटाई के वीडियो वायरल हुए है. अभी कुछ दिन पहले ही एक रिक्शा चालक को छेड़खानी करने के आरोप में जमकर उसकी पिटाई की गई थी. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @ManojSh28986262 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2024 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

