Lucknow Shocker: लखनऊ में शंख एयरलाइंस के CEO की गुंडागर्दी! कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा, फिर बिल्डिंग के 5वीं मंजिल से लटकाया (Watch Video)
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां शंख एयरलाइंस के CEO पर अपने ही सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव को घर में बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है.
Shankh Airlines CEO Beats Up Sales Executive: लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां शंख एयरलाइंस के CEO पर अपने ही सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव को घर में बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि CEO अपने बंगले में लिफ्ट का काम एक ही दिन में पूरा करवाना चाहता था. जब कर्मचारी ने काम में असमर्थता जताई, तो गुस्से में आकर उसे रस्सी से बांधकर न केवल पीटा गया, बल्कि पांचवीं मंजिल से उलटा लटकाया गया. इतना ही नहीं, बंगले में मौजूद दूसरे कर्मचारियों ने भी इंजीनियर की पिटाई में साथ दिया.
इस "तालिबानी सजा" के बाद पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस को शिकायत दी गई है और मामले की जांच जारी है.
लखनऊ में शंख एयरलाइंस के CEO की गुंडागर्दी
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)