देश

Himachal Pradesh Result 2022: शुरूआती रूझानों में BJP और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

हिमाचल प्रदेश में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुरूआती रूझानों में बीजेप और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है.

Himachal Pradesh Result 2022: शुरूआती रूझानों में BJP और कांग्रेस में कांटे की टक्कर
PM Modi, Arvind Kejriwal, Rahul Gandhi (Photo Credit : File)

हिमाचल प्रदेश में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुरूआती रूझानों में बीजेप और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है. दोनों पार्टियों ने 10 सीटों पर बढ़त बनाई है.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर के अनुमान जताए गए हैं. हालांकि, कई सर्वेक्षणों में कहा गया है कि बीजेपी को बढ़त मिल सकती है. ‘इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है. जबकि अधिकांश सर्वे में बीजेपी सरकार बना रही है. हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2022 08:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).