देश

HP Landslide: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद भूस्खलन का ख़तरा बढ़ा, शिमला में कई घर ताश के पत्ते की तरह ढहे- Video

हिमाचल प्रदेश में बारिश जारी है. भारी बारिश के चलते जहां नदी, नाले उफान पर हैं. बारिश के चलते राज्य में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. भूस्खलन के चलते ही हिमाचल प्रदेश के शिमला में कृष्णानगर इलाके में पहाड़ी ढह गई. जिसके चलते करीब सात मकान ताश के पत्ते की तरह ढह गए

HP Landslide: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद भूस्खलन का ख़तरा बढ़ा, शिमला में कई घर ताश के पत्ते की तरह ढहे- Video
Photo Credits ANI

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश में बारिश जारी है. भारी बारिश के चलते जहां नदी, नाले उफान पर हैं. बारिश के चलते राज्य में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. भूस्खलन के चलते ही हिमाचल प्रदेश के शिमला में कृष्णानगर इलाके में पहाड़ी ढह गई. जिसके चलते करीब सात मकान ताश के पत्ते की तरह ढह गए. हादसे को लेकर शिमला के एसपी संजीव गांधी ने कहा कि भारी बारिश की वजह से कुछ घर नीचे धंस गए हैं. कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है. एंबुलेंस, SDRF, NDRF, राज्य और ज़िला पुलिस की टीम मौके पर मौजूद हैं. हमने बचाव कार्य शुरू कर दिया है. अभी नुकसान का आंकलन नहीं कर सकते.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2023 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).