UCO Bank Hijab Row: बैंक मैनेजर ने कहा- दस्तखत अलग होने के कारण कैशियर देखना चाहता था मुस्लिम महिला का चेहरा
बिहार की एक महिला को बेगूसराय के एक बैंक में अपना हिजाब हटाने के लिए कहा गया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था. बैक के शाखा प्रबंधक रितेश कुमार ने सफाई दी है.
बिहार, 22 फरवरी: बिहार (Bihar) की एक महिला को बेगूसराय के एक बैंक (Bank)में अपना हिजाब (Hijab) हटाने के लिए कहा गया था जिसका वीडियो वायरल (Video viral) हुआ था. बैक के शाखा प्रबंधक रितेश कुमार ने सफाई दी है. उन्होंने कहा " कैशियर को हस्ताक्षर में गड़बड़ी महसूस हुई, जिसके चलते उसने महिला को पहचान के लिए अपना चेहरा दिखाने को कहा. हमें हिजाब से कोई समस्या नहीं है."
वहीं यूको बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस घटना पर एक बयान दिया था, "बैंक नागरिकों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करता है और जाति या धर्म के आधार पर अपने सम्मानित ग्राहकों के साथ भेदभाव नहीं करता है. बैंक इस मुद्दे पर तथ्यों की जांच कर रहा है."
बेगूसराय जिले में बुर्का (Burqa) पहने एक लड़की को सरकारी बैंक (Bank) में लेन-देन करने से रोकने का मामला सामने आया था. लड़की ने इस घटना को रिकॉर्ड कर रविवार को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. घटना शनिवार की है जब युवती बेगूसराय के मंसूर चौक शाखा के यूको बैंक (UCO Bank) में पैसे निकालने गई थी.
Bihar | The cashier felt a discrepancy in signature, due to which he told the woman to show her face for identification. We don't have any problem with the hijab: Ritesh Kumar, Branch manager on the viral video in which a woman was asked to remove her hijab in a Bank in Begusarai pic.twitter.com/qHe1EzDtXf
— ANI (@ANI) February 22, 2022
Meanwhile a girl in UCO Bank, Bihar told to take off her Hijab to withdraw cash. This video is from Begusarai Mansoor chowk.#HijabRow #Bihar #Islamophobia_In_India pic.twitter.com/Z5eCpXNpzx
— Meer Faisal (@meerfaisal01) February 20, 2022
वीडियो के अनुसार, तीन से चार बैंक कर्मचारियों ने उसे हिजाब (Hijab) हटाने के लिए कहा और उसके बाद ही पैसे निकालने के लिए आवेदन किया. लड़की ने इसका कड़ा विरोध किया और अपने माता-पिता को फोन किया. उन्होंने कर्मचारियों को लिखित सूचना दिखाने के लिए कहा कि बैंक के अंदर हिजाब की अनुमति नहीं है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2022 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

