देश

Delhi Rain Alert: दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 2 घंटे में झमाझम बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग ने एक ताजा अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 2 घंटे में दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Delhi Rain Alert: दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 2 घंटे में झमाझम बरसेंगे बदरा
Photo- X/@DDNewslive

Delhi Rain Alert: मौसम विभाग ने एक ताजा अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 2 घंटे में दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दिल्ली के बवाना और कंझावला, एनसीआर के बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, हरियाणा के रोहतक, चरखी दादरी, सोहना और नूंह में बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के नरौरा, सहसवान, अतरौली, कासगंज, इगलास, सिकंदराराव, गंजडुंडवारा, हाथरस, जलेसर, एटा, सादाबाद, टूंडला, आगरा, फिरोजाबाद और शिकोहाबाद में भी बूंदाबांदी हो सकती है. राजस्थान के तिजारा इलाके में भी बारिश के आसार हैं.

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खुले में यात्रा करने से बचें और मौसम को लेकर सतर्क रहें.

ये भी पढें: Aaj Ka Mausam, 23 June 2025: मध्यप्रदेश-पूर्वोत्तर में भारी बारिश का खतरा, उत्तराखंड-हिमाचल में भी अलर्ट जारी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

अगले 2 घंटे में बारिश के आसार

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).