Stock Market Crash: शेयर बाजार में आज भारी गिरावट, सेंसेक्स 1400 अंक और निफ्टी 470 से ज्यादा लुढ़का
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी गई. जहां BSE का सेंसेक्स 80,000 से नीचे चला गया, तो वहीं NSE का निफ्टी-50 24,300 के करीब पहुंच गया. सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 1,457 अंक या 1.80% की गिरावट के साथ 79,524.75 पर कारोबार कर रहा था.
Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी गई. जहां BSE का सेंसेक्स 80,000 से नीचे चला गया, तो वहीं NSE का निफ्टी-50 24,300 के करीब पहुंच गया. सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 1,457 अंक या 1.80% की गिरावट के साथ 79,524.75 पर कारोबार कर रहा था. इसी दौरान निफ्टी-50 446 अंक या 1.80% की गिरावट के साथ 24,272.10 पर था. हालांकि, इस दौरान 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स और नेस्ले बढ़त पर थे. आज सर्वाधिक नुकसान में रहने वाली कंपनियों में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, आरआईएल, जेएसडब्ल्यू स्टील और एमएंडएम शामिल हैं. जानकारों की मानें तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका के कारण बाजार में यह बदलाव देखने को मिला है.
शेयर बाजार में आज भारी गिरावट
Stock market crash: #Sensex down 2,400 pts, #Nifty near 24300
Global markets are in turmoil following weak #US jobs data and escalating #MiddleEast tensions
Check out the top reasons behind the crash@nikita_vashisht #stockmarketcrash #MarketsWithBShttps://t.co/Udisx0WgrQ
— Business Standard (@bsindia) August 5, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

