Heatwave Alert: दिल्ली, राजस्ठान और यूपी समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, अगले 5 दिन पड़ सकती है भीषण गर्मी- VIDEO
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है.
Heatwave Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है. IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की उम्मीद है. वहीं पिछले 24 घंटों में इस सीजन में पहली बार राजस्थान में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. पश्चिमी राजस्थान के सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है. जैसलमेर में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. अगले 48 से 72 घंटों में राजस्थान के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान में और 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होगी.
दिल्ली, राजस्ठान और यूपी समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
https://t.co/thGq6ZBI5x || Heatwave Alert in India: अभी और सताएगी गर्मी, IMD ने जारी किया इन राज्यों में रेड अलर्ट; क्या 50 के पार पहुंचेगा तापमान?#HeatWave #IMDAlert #WeatherUpdate pic.twitter.com/mP1qzdNlgm
— Dainik Jagran (@JagranNews) May 22, 2024
राजस्थान में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
#WATCH राजस्थान: जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, "पिछले 24 घंटों में इस सीजन में पहली बार राजस्थान में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है...पश्चिमी राजस्थान के सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है...हीट वेव की… pic.twitter.com/h9B2Hl9q8I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2024 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

