हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 1 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, बनी बाढ़ की स्तिथि
हरियाणा के यमुनानगर में हथनी कुंड बैराज पर पानी का तेज बहाव. कल बैराज से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया था. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों में इसके जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण यमुना नदी में पानी का प्रवाह बढ़कर 1,90,861 क्यूसेक हो गया...
हरियाणा के यमुनानगर में हथनी कुंड बैराज पर पानी का तेज बहाव. कल बैराज से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया था. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों में इसके जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण यमुना नदी में पानी का प्रवाह बढ़कर 1,90,861 क्यूसेक हो गया. पानी का यह बहाव रविवार शाम पांच बजे यमुनानगर जिले के हथिनीकुंड बैराज पर दर्ज किया गया. सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, यमुनानगर के रिकॉर्ड के अनुसार, इस बरसात के मौसम में यमुना नदी में यह अब तक का सबसे अधिक जल प्रवाह है. हथनीकुंड बैराज से पानी लगभग 72 घंटे में दिल्ली पहुंचता है और बाढ़ जैसी स्थिति की घोषणा तब की जाती है जब बैराज पर पानी का स्तर 2.5 लाख क्यूसेक तक पहुंच जाता है. यह भी पढ़ें: Delhi Heavy Rains: भारी बारिश के बीच केजरीवाल ने किया साफ़, दिल्ली में बाढ़ का खतरा नहीं! (Watch Video)
देखें ट्वीट:
VIDEO | Heavy flow of water at Hathni Kund barrage in Haryana's Yamunanagar. Yesterday, more than one lakh cusecs of water was discharged from the barrage into Yamuna river. pic.twitter.com/Mfd7y2qIVj
— Press Trust of India (@PTI_News) July 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2023 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

