Haryana School Winter Holidays: हरियाणा सरकार का फैसला, ठंड के चलते 1 से 15 जनवरी तक सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद, छुट्टी घोषित
हरियाणा में मनोहर लाल की सरकार ने ठंड के चलते स्कूलों में 15 दिनों के लिए छुट्टी घोषणा की है. स्कूलों में यह छुट्टी 1 से 15 जनवरी तक रहेगी. यानी नए साल पर स्कूल जाने वाले सरकार और प्राइवेट सभी स्कूलों के बच्चे 15 दिन तक मौज मस्ती कर सकते हैं.
Haryana School Winter Holidays: हरियाणा में मनोहर लाल की सरकार ने ठंड के चलते स्कूलों में 15 दिनों के लिए छुट्टी घोषणा की है. स्कूलों में यह छुट्टी 1 से 15 जनवरी तक रहेगी. दरअसल उत्तर भारत के राज्यों के साथ- साथ हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जिससे आम जन जीवन पर असर देखने को मिल रहा है. ठंड के चलते लोगों को कहीं आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है. ऐसे में स्कूल के बच्चों को ठंड से बचाने को लेकर ही छुट्टी की घोषणा की है. कड़ाके की ठंड के चलते ही हरियाणा में न्यूनतम तापमान नीचे लुढ़कते जा रहा है. जिससे राज्य में ठंड बढ़ते जा रही है. ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे भी गिरने शुरू हो गए हैं. जिससे खासकर सुबह और शाम को लोगों को घर से निकलना दूभर हो रहा है.
Tweet:
Haryana government declares winter vacation in all government and private schools of the state from January 1 to January 15, 2024. pic.twitter.com/vyjmkfkwUS
— ANI (@ANI) December 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2023 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

