COVID-19 in Gujarat: गुजरात में ‘कोरोना’ विस्फोट, पहली बार मिले 17 हजार से ज्यादा संक्रमित, 10 की मौत
गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 के 17,119 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9.50 लाख से अधिक हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुजरात में पिछले 24 घंटे में 10 मरीजों की मौत हुई और 7,883 मरीज संक्रमणमुक्त हुए.
गुजरात ने पिछले 24 घंटों में 17,119 नए कोविड-19 के मामले सामने आये है. जबकि 7883 रिकवरी और 10 मौतें दर्ज़ की गई है. गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12,753 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,38,993 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुजरात में पिछले 24 घंटे में पांच मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 10,164 तक पहुंच गई. इसके मुताबिक, गुजरात में पिछले 24 घंटे में 5,984 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के बाद राज्य में अब तक 8,58,455 लोग ठीक हो चुके हैं. राज्य में फिलहाल 70,374 मरीज उपचाराधीन हैं.
गुजरात ने पिछले 24 घंटों में 17,119 नए #COVID मामले, 7,883 रिकवरी और 10 मौतें दर्ज़ की गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2022 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

