Chirag Patel Resign: गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, खंभात से विधायक चिराग पटेल ने दिया इस्तीफा, BJP में हो सकते हैं शामिल
गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. खंभात से कांग्रेस के विधायक चिराग पटेल ने इस्तीफा दे दिया, चिराग पटेल विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद अपना इस्तीफा विधानसभा को सौंप दिया.
Congress MLA Chirag Patel Resign: गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. खंभात विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक चिराग पटेल ने इस्तीफा दे दिया. चिराग पटेल विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद अपना इस्तीफा विधानसभा स्पीकर शंकर चौधरी को सौंप दिया. अपने इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत में चिराग पटेल ने पीएम मोदी का नाम ना लेते हुए जहां तारीफ की. वहीं कांग्रेस पर कई आरोप लगाए. पटेल के बारे में कहा कांग्रेस की मानसिकता देश के विरोध में हैं. देश में सब समाज के लिए इतने बड़े पैमाने पर काम हो रहा है. लेकिन कांग्रेस के लोग तारीफ ना करके इनका काम सिर्फ विरोध करने का है. वहीँ पटेल में बारे में बताया जा रहा है कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. यह भी पढ़े: Gujarat में AAP को बड़ा झटका, MLA भूपत भयानी ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, ‘झाड़ू’ छोड़कर थामेंगे ‘कमल’
चिराग पटेल के इस्तीफा देने के बाद गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर 16 रह गई है. राज्य में कांग्रेस के कुल 17 विधायक चुनाव जीतकर आये थे.
Tweet:
#WATCH | Gujarat: Khambat Congress MLA Chirag Patel submits his resignation to Assembly Speaker Shankar Chaudhary.
(Source: Office of Gujarat Assembly Speaker) pic.twitter.com/AzVvw9p6CL
— ANI (@ANI) December 19, 2023
Video:
#WATCH | After submitting his resignation as Khambat Congress MLA, Chirag Patel says, "There are a lot of reasons for resigning from Congress. The main reason is the party's ideology which is against the country...Congress leaders do not have a positive approach..." https://t.co/ukLC4kkVOM pic.twitter.com/iuMnqFeQUE
— ANI (@ANI) December 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

