Ahmedabad: खाद्य एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, कोल्ड्रिंक्स में छिपकली मिलने के बाद McDonald सील
गुजरात के अहमदाबाद में बीते कल मैकडॉनल्ड्स के एक आउटलेट में कोल्ड्रिंक्स में छिपकली मिली थी. जिसके बाद आउटलेट को सील कर दिया गया.
गांधीनगर: गुजरात के अहमदाबाद में मैकडॉनल्ड्स (McDonald) के एक आउटलेट में कोल्ड्रिंक्स में छिपकली मिली थी. जिसके बाद आउटलेट को सील कर दिया गया. मैकडॉनल्ड्स के इस लापरवाही के बाद शिकायतकर्ता भार्गव जोशी (Bhargav Joshi) ने कहा हमने इसकी शिकायत एरिया मैनेजर से की तो उसने हंसते हुए कहा कि वह (सीसीटीवी) कैमरों की जांच करेंगे. जब हमने उन पर कार्रवाई के लिए दबाव डाला तो उन्होंने बिल की राशि लौटाने की पेशकश की. भार्गव जोशी ने वहीं आगे कहा कि इसकी शिकायत करने पर उन्हें धमकी दी कि अगर हमने आउटलेट नहीं छोड़ा तो पुलिस को फोन करेंगे. इसके बाद हमने खाद्य एवं औषधि विभाग में शिकायत दर्ज कराई. निरीक्षण के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग ने आउटलेट को सील कर दिया.
Ahmedabad, Gujarat | "...And threatened us to call police if we didn't leave the outlet. We then lodged a complaint with the food and drugs department who inspected and sealed the outlet," Bhargav Joshi further added (25.05) pic.twitter.com/X1lZDb0uA4
— ANI (@ANI) May 26, 2022
देखें वीडियो:
Here is video of this incidents happens with me...@McDonalds pic.twitter.com/UiUsaqjVn0
— Bhargav joshi (@Bhargav21001250) May 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2022 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

