देश

GST Council Meet: सस्ते होंगे मोटे अनाज से बने प्रोडक्ट्स, जीएसटी काउंसिल ने घटाया टैक्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने जीएसटी काउंसिल की 52वीं बैठक के बाद कई महत्वपूर्ण ऐलान किए. सरकार ने इसमें एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत मिलेट्स से बने प्रोडक्ट्स पर लगने वाले टैक्स की दर में कटौती की गई है.

GST Council Meet: सस्ते होंगे मोटे अनाज से बने प्रोडक्ट्स, जीएसटी काउंसिल ने घटाया टैक्स
Nirmala Sitharaman (Photo Credit: Facebook)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने जीएसटी काउंसिल की 52वीं बैठक के बाद कई महत्वपूर्ण ऐलान किए. सरकार ने इसमें एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत मिलेट्स से बने प्रोडक्ट्स पर लगने वाले टैक्स की दर में कटौती की गई है. इन उत्पादों पर अब 18 फीसदी की जगह 5 फीसदी जीएसटी लागू होगा. काउंसिल ने इन प्रोडक्ट्स पर जीएसटी की दर को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है.

वित्तर मंत्री ने बताया कि 70 प्रतिशत मिलेट्स वाले आटे को अगर खुला बेचा जाए तो इसपर कोई GST नहीं लगेगा. वहीं अगर इसे पैक करके लेबल के साथ बेचा जाता है तो इसपर 5 फीसदी जीएसटी लागू होगा. बता दें कि भारत 2023 को 'Year of Millets' के रूप में सेलिब्रेट कर रहा है. ऐसे में सरकार ने GST पर राहत देकर देश में मोटे अनाजों को बढ़ावा देने पर फोकस किया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2023 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).