देश

West Bengal Train Derailment: प.बंगाल के मालदा में पटरी से उतरी मालगाड़ी, हादसे का वीडियो आया सामने- VIDEO

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. यह हादसा कुमेदपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ है.

West Bengal Train Derailment: प.बंगाल के मालदा में पटरी से उतरी मालगाड़ी, हादसे का वीडियो आया सामने- VIDEO
Screenshot of the video (Photo Credit: X/@sidvichar)

West Bengal Train Derailment: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. यह हादसा कुमेदपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि आज सुबह करीब 10.45 बजे कटिहार डिवीजन के कुमेदपुर स्टेशन से गुजरते समय मालगाड़ी पटरी से उतर गई और मुख्य लाइन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई. इसके बाद कटिहार से दुर्घटना राहत ट्रेन (ART) को तत्काल बुलाया गया और यह ट्रैक को बहाल करने में लगी हुई है. इस दौरान ट्रैक पर फंसी एक यात्री ट्रेन को वापस कटिहार ले जाया गया. ट्रैक बहाल होने के बाद यह अपनी यात्रा फिर से शुरू करेगी. वहीं इस घटना को लेकर रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे का वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

प.बंगाल के मालदा में पटरी से उतरी मालगाड़ी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).