Gujarat Goods Train Derail: गुजरात में पटरी से उतरी मालगाड़ी, वलसाड-सूरत रेलवे ट्रैक पर यातायात प्रभावित
गुजरात में वलसाड और सूरत स्टेशनों के बीच एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने की जानकारी सामने आई है. पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, इस रेल हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन वलसाड-सूरत रेलवे ट्रैक पर यातायात प्रभावित हो गई है.
Gujarat Goods Train Derail: गुजरात में वलसाड और सूरत स्टेशनों के बीच एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने की जानकारी सामने आई है. पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, इस रेल हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन वलसाड-सूरत रेलवे ट्रैक पर यातायात प्रभावित हो गई है. फिलहाल, क्षतिग्रस्त रेल के डिब्बों को पटरी से हटाने का काम जारी है. रेलवे अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे डुंगरी स्टेशन के पास हुई है. मालगाड़ी सूरत की ओर जा रही थी. मुंबई-अहमदाबाद ट्रंक रूट पर पटरी से उतरने की घटना उस समय हुई जब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव यहां पश्चिमी रेलवे मुख्यालय में रेलवे सुरक्षा और अन्य मुद्दों का जायजा ले रहे थे.
गुजरात में वलसाड और सूरत स्टेशनों के बीच पटरी से उतरी मालगाड़ी
Goods train derails between Valsad and Surat stations in Gujarat; traffic affected, no casualties: Western Railway official pic.twitter.com/i1Ib0EzbOW
— Press Trust of India (@PTI_News) July 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

