News

VIDEO: सांड के सामने जाकर उससे उलझना पड़ा शख्स को भारी, गुस्से में कर दिया हमला, हुई मौत, जबलपुर का वीडियो आया सामने

आवारा मवेशियों के कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. ऐसा ही एक वीडियो जबलपुर से सामने आया है. जिसमें एक शख्स एक सांड के सामने उससे छेड़छाड़ करता है. इसके बाद ये सांड उसे सींगों पर उठाकर फेंक देता है.

VIDEO: सांड के सामने जाकर उससे उलझना पड़ा शख्स को भारी, गुस्से में कर दिया हमला, हुई मौत, जबलपुर का वीडियो आया सामने
Credit-(X ,@FreePressMP)

जबलपुर, मध्य प्रदेश: आवारा मवेशियों के कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. ऐसा ही एक वीडियो जबलपुर से सामने आया है. जिसमें एक शख्स एक सांड के सामने उससे छेड़छाड़ करता है. इसके बाद ये सांड उसे सींगों पर उठाकर फेंक देता है. बताया जा रहा है की इस हमले में इस शख्स की मौत हो गई. ये घटना सदर परिसर के गैरिसन ग्राउंड की बताई जा रही है. ऐसा लग रहा है जैसे ये शख्स मानसिक बीमार है. जिसके कारण ये सांड से डरने की बजाएं उसके पास जाकर उसको परेशान करता है. जिसके कारण गुस्साया सांड इसपर हमला कर देता है. इस शख्स के शरीर पर केवल नीचे कपड़े है, लेकिन ऊपर कपड़े नहीं है. ये भी बताया जा रहा है की दुसरे दिन मॉर्निंग वाक करनेवाले लोगों को मैदान में इसका शव दिखाई दिया. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @FreePressMP नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Video: फोन पर बात कर रहे शख्स पर सांड का जानलेवा हमला, सींगों पर उठाकर फुटबॉल की तरह हवा में उछाला, मध्यप्रदेश के खरगोन का वीडियो आया सामने

सांड के हमले में शख्स की मौत

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2025 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).