Sukhdev Singh Murder Case: दिल्ली-राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में चंडीगढ़ से दोनों शूटर सहित 3 गिरफ्तार
करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर दोनों शूटर समेत तीन लोगों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया. जिनसे पूछताछ जारी है
Sukhdev Singh Murder Case: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बड़ी कार्रवाई हुई. दोनों राज्यों की पुलिस ने मिलकर करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर गोलियां बरसाने वाले दोनों शूटर सहित तीन लोगों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया. फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. दोनों ये आरोपी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या के बाद से पकड़े जाने के डर से चंडीगढ़ में छिपे थे. यह भी पढ़े: Sukhdev Singh Murder Case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी ने दर्ज कराई FIR, UAPA के तहत केस दर्ज.. शिकायत में पूर्व CM अशोक गहलोत का भी जिक्र
ये दोनों आरोपी 5 दिसम्बर को जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलने के लिए पहुंचे थे, दोनों शूटर गोगामेड़ी से मिलने के बाद साथ में चाय पी. जिसके बाद जाते समय गोलियों से भूनकर फारार हो गए. फायरिंग के बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गिरफ्तार दोनों शूटर में एक का नाम रोहित राठौड़ मकराना और दूसरे का नाम नितिन फौजी है. दोनों के गिरफ्तारी को लेकर राजस्थान पुलिस ने पांच-पांच लाख का इनाम रखा था.
गोगामेड़ी हत्या मामले में दोनों शूटर गिरफ्तार:
Delhi Police Crime Branch, in joint operation with Rajasthan Police, arrests three men, including two shooters, from Chandigarh for alleged involvement in killing of Shri Rashtriya Rajput Karni Sena chief Sukhdev Singh Gogamedi: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) December 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2023 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

