देश

Gangster Jarnail Singh Shot Dead: अमृतसर में गैंगस्टर जरनैल सिंह की हत्या, नकाबपोशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां (Watch Video)

पंजाब के अमृतसर में गैंगस्टर जरनैल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उसे 20 से 25 गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Gangster Jarnail Singh Shot Dead: अमृतसर में गैंगस्टर जरनैल सिंह की हत्या, नकाबपोशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां (Watch Video)
Jarnail Singh Shot Dead | Photo: Twitter

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में गैंगस्टर जरनैल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उसे 20 से 25 गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना अमृतसर के सठियाला गांव में हुई, जहां कुछ लोगो ने गैंगस्टर जरनैल सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. जरनैल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृतक घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नकाबपोश जरनैल सिंह को सरेआम गोलियां मार रहे हैं. बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे. चारों बदमाश जरनैल सिंह की हत्या कर मौके से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2023 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).