देश

Ganeshotsav 2023: गणेशोत्सव के लिए यात्रियों को सौगात, सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे द्वारा चलाई जाएंगी 312 विशेष ट्रेनें

महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाए जाने वाले गणेशोत्सव को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को रेलवे द्वारा सौगात मिल रही है. आस्था के इस पर्व के लिए सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे द्वारा कुल 312 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो कि साल 2022 से 18 अधिक विशेष ट्रेन सेवाएं हैं.

Ganeshotsav 2023: गणेशोत्सव के लिए यात्रियों को सौगात, सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे द्वारा चलाई जाएंगी 312 विशेष ट्रेनें
Mail Express (Photo Credits ANI)

Ganeshotsav 2023: वैसे तो देश के विभिन्न हिस्सों में गणेशोत्सव (Ganeshotsav) को त्योहार मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र (Maharashtra) में 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव की धूम देखते ही बनती है. महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाए जाने वाले गणेशोत्सव को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को रेलवे (Railway) द्वारा सौगात मिल रही है. आस्था के इस पर्व के लिए सेंट्रल (Central) और वेस्टर्न रेलवे (Western Railway) द्वारा कुल 312 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो कि साल 2022 से 18 अधिक विशेष ट्रेन सेवाएं हैं. आपको बता दें कि पिछले साल गणेशोत्सव के दौरान 294 विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं. 312 विशेष ट्रेनों में सेंट्रल रेलवे द्वारा 244 ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनमें 150 आरक्षित और 94 अनारक्षित ट्रेनें शामिल हैं.  नीचे गणेशोत्सव के दौरान चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों की पूरी सूची दी गई है. यह भी पढ़ें: Ganpati Special Trains: मध्य रेलवे का फैसला, गणपति त्योहार के लिए चलाएगी 156 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).