देश

Noida Rave Party And Snakes: नोएडा रेव पार्टी में जब्त किए गए सांपों को वन विभाग ने जंगल में छोड़ा, देखें VIDEO

वन विभाग के अधिकारियों ने नोएडा में एक रेव पार्टी में छापेमारी के दौरान जब्त किए गए सांपों को जंगल में छोड़ दिया.

Noida Rave Party And Snakes: नोएडा रेव पार्टी में जब्त किए गए सांपों को वन विभाग ने जंगल में छोड़ा, देखें VIDEO
(Photo : X)

उत्तर प्रदेश: वन विभाग के अधिकारियों ने नोएडा में एक रेव पार्टी में छापेमारी के दौरान जब्त किए गए सांपों को जंगल में छोड़ दिया. फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. यूट्यूबर को सांप के जहर, रेव पार्टी के मामले में नोएडा पुलिस ने नोटिस भेजा है. कल रात करीब 2 घंटे तक एल्विश यादव से पूछताछ हुई.

आपको बता दें कि थाना-49 में एल्विश सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी. इन पर नोएडा में रेव पार्टी के दौरान सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा है. नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में एफआईआर दर्ज की थी. इसमें यूट्यूबर एल्विश यादव भी आरोपी है. दरअसल पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो सांप का जहर रेव पार्टियों में सप्लाई करता हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2023 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).