Rajasthan Train Fire Video: वाराणसी-लखनऊ-साबरमती एक्सप्रेस में लगी आग, ट्रेन में धुंआ उठता देख यात्रियों में मचा हड़कंप
राजस्थान के दौसा में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया. यहां तकनीकी खामी के चलते वाराणसी-लखनऊ-साबरमती एक्सप्रेस में आग लग गई. ट्रेन में धुआं निकलता देखा यात्रियों में अफरातफरी मच गई. हालांकि, कुछ ही देर में तकनीकी खामी को दूर कर ट्रेन को रवाना किया गया.
Rajasthan Train Fire: राजस्थान के दौसा में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया. यहां तकनीकी खामी के चलते वाराणसी-लखनऊ-साबरमती एक्सप्रेस में आग लग गई. ट्रेन में धुआं निकलता देखा यात्रियों में अफरातफरी मच गई. हालांकि, कुछ ही देर में तकनीकी खामी को दूर कर ट्रेन को रवाना किया गया. इस हादसे को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे के CPRO कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन के जनरल कोच से व्हील के पास जो ब्रेक ब्लॉक होते हैं, वो अत्यधिक गर्मी के कारण चिपक गए थे. इसके चलते वहां से धुआं निकलने लगा था. स्टेशन मास्टर ने तत्परता दिखाई और ट्रेन मैनेजर को सूचित किया. ट्रेन मैनेजर ने अग्निशामक यंत्र के माध्यम से आग को बुझा दिया. इसके बाद गाड़ी को तुरंत ही गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया.
वाराणसी-लखनऊ-साबरमती एक्सप्रेस में लगी आग
#WATCH दौसा, राजस्थान: उत्तर पश्चिम रेलवे के CPRO कैप्टन शशि किरण ने बताया, "... स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन के जनरल कोच से व्हील के पास जो ब्रेक ब्लॉक होते हैं वो अत्यधिक गर्मी के कारण चिपक गए हैं और वहां से थोड़ा धुआं आ रहा है। स्टेशन मास्टर ने तत्परता दिखाई और ट्रेन मैनेजर… https://t.co/VuCji124XC pic.twitter.com/tHbcrbFis9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

