Tomato Farmer Found Dead: आंध्र प्रदेश में मृत पाया गया किसान, भारी मात्रा में टमाटर बेचकर की थी मोटी कमाई
आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में एक टमाटर किसान की मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरेम राजशेखर रेड्डी नाम के किसान को मृत अवस्था में पाया गया, जिसने हाल ही में भारी मात्रा में टमाटर बेचकर मोटी रकम कमाई थी.
Tomato Farmer Found Dead: टमाटर (Tomato) की आसमान छूती कीमतों के बीच जहां टमाटर की जमाखोरी और लूट की खबरें सामने आ रही हैं तो वहीं आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के अन्नामय्या जिले में एक टमाटर किसान (Tomato Farmer) की मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरेम राजशेखर रेड्डी नाम के किसान को मृत अवस्था में पाया गया, जिसने हाल ही में भारी मात्रा में टमाटर बेचकर मोटी रकम कमाई थी. इस मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या मंगलवार की रात उस समय की गयी, जब वह दूध देने गांव जा रहा था. हमलावरों ने उसे रोक लिया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और तौलिए से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
बताया जा रहा है कि किसान ने हाल में भारी मात्रा में टमाटर बेचकर 30 लाख रुपए कमाए थे, इसलिए पुलिस को आशंका है कि पैसों के लिए उसकी हत्या की गई होगी, लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है कि किसान के पास कोई पैसा था या नहीं. यह भी पढ़ें: Tomato Farmer Murder: टमाटर बेचकर किसान ने कमाए थे 30 लाख रुपये, लूट के लिए बदमाशों ने कर दी हत्या
देखें ट्वीट-
Andhra farmer who sold huge quantity of tomatoes found dead
Edited video is available in video section on https://t.co/lFLnN4oaDV pic.twitter.com/6fAYD5MpeK
— Press Trust of India (@PTI_News) July 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2023 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

