Actress Shobhitha Shivanna Suicide: मशहूर कन्नड़ एक्ट्रेस शोबिता शिवन्ना ने किया सुसाइड, तेलंगाना के घर में पाई गई मृत
मशहुर कन्नड़ एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना ने आत्महत्या की है. तेलंगाना के कोंडापुर में उनके घर में उन्हें मृत पाया गया, बताया जा रहा है की कल देर रात उन्होंने ये कदम उठाया.
Actress Shobhitha Shivanna Suicide: मशहुर कन्नड़ एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना ने आत्महत्या की है. तेलंगाना के कोंडापुर में उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है की कल देर रात उन्होंने ये कदम उठाया. इस घटना के बाद उनके फैंस भी गहरे सदमे में है. शोभिता कर्नाटक के हसन जिले के सकलेशपुर की रहने वाली थी और पिछले दो सालों से हैदराबाद में रह रही थी, उनकी मौत के पीछे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैं, अधिकारी फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए बेंगलुरु लाया जा सकता है. शोभिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. ये भी पढ़े:Kannada Actress Leelavathi Dies: मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती ने दुनिया को कहा अलविदा, 85 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस
कन्नड़ एक्ट्रेस शोबिता शिवन्ना ने किया सुसाइड
Rangareddy, Telangana: Kannada actress Shobhitha Shivanna found dead in apartment. She allegedly committed suicide by hanging herself at her residence in Kondapur, within the limits of PS Gachibowli. The police have registered a case and the deceased's body has been shifted to…
— ANI (@ANI) December 1, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2024 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

