Go First Flight Emergency Landing: मालदीव जा रहे गो फर्स्ट फ्लाइट की कोयंबटूर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई थी खराबी
विमान का इंजन अत्यधिक गर्म हो गया, जिसकीन वजह से चेतावनी की घंटी बजने लगी. टेकऑफ़ के एक घंटे बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग की गई. सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है.
Go First Flight Emergency Landing: बेंगलुरू से माले (मालदीव) जा रहे 92 यात्रियों को लेकर एक गो फर्स्ट फ्लाइट की आज दोपहर 12 बजे कोयंबटूर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा. विमान का इंजन अत्यधिक गर्म हो गया, जिसकीन वजह से चेतावनी की घंटी बजने लगी. टेकऑफ़ के एक घंटे बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग की गई. सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है. गो फर्स्ट के प्रवक्ता ने बताया कि इंजीनियरिंग टीम द्वारा मामले का निरीक्षण किया जा रहा है और सुधार चल रहा है.
पिछले हफ्ते, गो फर्स्ट का एक विमान गुरुवार दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर एक पक्षी से टकरा गया, जिसके बाद अहमदाबाद लौट आया. वहीं बीते 20 जून को, स्पाइसजेट एयरलाइंस के एक दिल्ली जाने वाले विमान में पटना हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद आग लग गई और एक पक्षी की चपेट में आने के कुछ मिनट बाद आपातकालीन लैंडिंग हुई. उसी दिन, दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक और फ्लाइट टेकऑफ के बाद एक पक्षी से टकराने के कारण गुवाहाटी हवाई अड्डे पर लौट आई.
बता दें कि पिछले महीने, विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले एक महीने के दौरान कई तकनीकी खराबी की घटनाओं की रिपोर्ट के बाद भारतीय वाहकों के प्रमुखों के साथ बैठक की. मंत्री सिंधिया ने प्रत्येक एयरलाइन से कहा कि वे सभी आवश्यक कदम उठाएं जो सुरक्षा निरीक्षण को तेज करने के लिए आवश्यक हैं.
The matter is being inspected by the Go First engineering team and rectification is underway: Go First Spokesperson
— ANI (@ANI) August 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

