UP B.Ed Result 2022: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, Direct Link से करें चेक, यहां देखें टॉपरों की लिस्ट
यूपी बीएड परीक्षा की आंसर की भी आधिकारिक साइट पर जारी कर दी गई है, जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं.
UP BEd Result 2022: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड यूनिवर्सिटी, बरेली (Mahatma Jyotiba Phule Rohilkhand University, Bareilly) आज यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd Joint Entrance Exam) के नतीजे घोषित हो गए. यूपी बीएड परीक्षा की आंसर की नतीजों के साथ ही जारी कर दिए गए हैं.
इस साल संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रयागराज की रागिनी यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया है. रागिनी को 359.66 अंक मिले हैं. नीतू यादव 358 नंबर के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर 349.333 अंक के साथ अभय कुमार गुप्ता है. तीनों उम्मीदवार प्रयागराज के ही रहने वाले हैं.
उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन राज्य के 75 जनपदों में हुआ था. प्रवेश परीक्षा दो पालियों में हुई थी. इस साल यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. ये प्रवेश परीक्षा दो भागों में आयोजित हुई थी. प्रत्येक भाग में 2 नंबर के 100 सवाल उम्मीदवारों से पूछे गए थे.
UP BEd Result 2022: ऐसे करें नतीजे चेक
- चरण 1: सबसे पहले यूपी बीएड की आधिकारिक साइट upbed2022.in पर जाना होगा.
- चरण 2: अब उम्मीदवार होमपेज पर उपलब्ध यूपी बीएड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- चरण 3: इसके बाद उम्मीदवार अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें.
- चरण 4: फिर अभ्यर्थी सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
- चरण 5: इसके बाद अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड करें.
- चरण 6: आखिर में अभ्यर्थी आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2022 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

