देश

Earthquake in Maharashtra: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 रही. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी.

Earthquake in Maharashtra: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
(Photo Credit : Twitter/X)

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 रही. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी. एनसीएस ने कहा कि भूकंप के झटके भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार 06:45:05 पर महसूस किए गए. भूकंप 5 किलोमीटर की गहराई पर आया था. भूकंप में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर अभी तक नहीं मिली है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि इससे पहले, 11 अगस्त को पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 112 किमी एसएसई में रिक्टर पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था. भारतीय मानक समय (आईएसटी) पर 02:56:12 पर झटके महसूस किए गए. एनसीएस के मुताबिक भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2023 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).