देश

Ram Navami Ayodhya: रामनवमी पर अयोध्या में हुआ रामलला का दिव्य अभिषेक, देखें मनमोहक PHOTOS और VIDEO

अयोध्या में रामनवमी के पावन पर्व पर आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु रामलला का दिव्य अभिषेक किया गया. इसकी मनमोहक तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या के राम मंदिर में रामनवमी मनाई जा रही है.

Ram Navami Ayodhya: रामनवमी पर अयोध्या में हुआ रामलला का दिव्य अभिषेक, देखें मनमोहक PHOTOS और VIDEO
Photo- ANI

Ram Navami Ayodhya: अयोध्या में रामनवमी के पावन पर्व पर आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु रामलला का दिव्य अभिषेक किया गया. इसकी मनमोहक तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या के राम मंदिर में रामनवमी मनाई जा रही है. बता दें, अयोध्या में रामलला के मस्तक पर सूर्य तिलक की विशेष तैयारी हो रही है. आज दोपहर 12 बजे करीब 4 मिनट तक श्रीराम के मस्तक पर सूर्य किरणें पड़ेंगी. भगवान श्री राम के दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से अयोध्या पहुंच रहे हैं. इसी के चलते 4 दिन के लिए राम मंदिर के VIP पास को कैंसिल कर दिया गया है. श्री रामलला के दर्शन के लिए भक्त सुबह 3.30 बजे से ही लाइन में लगे हैं.

रामनवमी पर अयोध्या में हुआ रामलला का दिव्य अभिषेक

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2024 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).