देश

Delhi Rain: दिल्ली में बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव, 5 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी

दिल्ली एनसीआर व आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ व पूर्वी हवाएं चलने से बुधवार रात झमाझम बारिश हुई. बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव हुआ.

Delhi Rain: दिल्ली में बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव, 5 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी
बारिश (Photo Credits: Twitter)

Delhi Rain: बीते ढाई महीने से प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बरसात से राहत मिलनी शुरू हो गई है. दिल्ली एनसीआर व आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ व पूर्वी हवाएं चलने से बुधवार रात झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार राहत का यह सिलसिला अगले चार-पांच दिन जारी रहेगा. इससे पारा तेजी से नीचे आएगा. उधर, दक्षिण पश्चिमी मानसून भी विभिन्न राज्यों में राहत की बूंदें बरसा रहा है.

दक्षिण पश्चिम मानसून फिलहाल पश्चिमी महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात, तेलंगाना में सक्रिय है. अगले दो तीन दिनों में यह आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2022 08:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).