Doctors Strike: मनसुख मांडविया ने रेजिडेंट डॉक्टरो से की काम पर लौटने की अपील, कहा- SC में केस होने से हम NEET PG काउंसलिंग नहीं कर पा रहे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने NEET PG काउंसलिंग में हो रही देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर के साथ आज बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने कहा “रेजिडेंट डॉक्टर तुरंत काउंसलिंग शुरू करने के लिए कई दिनों से अपना विरोध दर्ज़ कर रहे हैं. सभी रेजिडेंट डॉक्टर के साथ आज मेरी विस्तार से बैठक हुई. सुप्रीम कोर्ट में केस होने से हम काउंसलिंग नहीं कर पा रहे हैं.”

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा “6 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई है इससे पहले भारत सरकार की ओर से हम सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट जमा कर देंगे. हमारे डॉक्टर कल जब धरना दे रहे थे तब उनके साथ पुलिस की ओर से दुर्व्यवहार हुआ हो तो उसके लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं. मैं सभी डॉक्टरों से अपेक्षा करता हूं कि कोविड के संकट में हमारे देश के नागरिकों, मरीज़ों को दिक्कत न हो उसके लिए अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर लें.”
दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने NEET PG काउंसलिंग में हो रही देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बैठक की। pic.twitter.com/e562h4vUNN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2021
रेजिडेंट डॉक्टर तुरंत काउंसलिंग शुरू करने के लिए कई दिनों से अपना विरोध दर्ज़ कर रहे हैं। सभी रेजिडेंट डॉक्टर के साथ आज मेरी विस्तार से बैठक हुई। सुप्रीम कोर्ट में केस होने से हम काउंसलिंग नहीं कर पा रहे हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया pic.twitter.com/tWraBI4JDt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2021 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).