Baby Berth in Train: भारतीय रेलवे ने ट्रेन में लगाई खास सीट 'बेबी बर्थ', तस्वीरों के जरिए जानिए इसकी खासियत
उत्तर रेलवे ने चुनिंदा ट्रेनों में परीक्षण के आधार पर 'बेबी बर्थ' की शुरुआत की ताकि माताओं को अपने शिशुओं के साथ आराम से सोने की सुविधा मिल सके.
Baby Berth in Train: नवजात बच्चों संग ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. माताओं को आराम सफर देने के लिए रेलवे ने ट्रेनों में बेबी बर्थ की शुरुआत की है. हालांकि, यह अभी ट्रायल के तौर पर है. दिल्ली मंडल उत्तर रेलवे ने चुनिंदा ट्रेनों में परीक्षण के आधार पर ‘बेबी बर्थ’ की शुरुआत की ताकि माताओं को अपने शिशुओं के साथ आराम से सोने की सुविधा मिल सके. अगर इसका परीक्षण सफल रहा तो जल्द ही कई ट्रेनों में यह देखने को मिलेगा. यह बर्थ उन महिला यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो अपने बच्चों के साथ बाहर जाती हैं और अपने साथ यात्रा कर रहे बच्चों को अतिरिक्त बर्थ में सुलाकर इसका लाभ उठा सकती हैं.
दिल्ली मंडल, उत्तर रेलवे ने चुनिंदा ट्रेनों में परीक्षण के आधार पर 'बेबी बर्थ' की शुरुआत की ताकि माताओं को अपने शिशुओं के साथ आराम से सोने की सुविधा मिल सके। pic.twitter.com/Ns6zckZWV0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2022
On Mother's Day, Lucknow Divn of N.Rly. introduced a baby berth on experimental basis in Coach No.194129/B4, berth No 12 & 60. This will facilitate mothers travelling with their babies.
The fitted baby seat is foldable & secured with a stopper. @AshwiniVaishnaw @RailMinIndia pic.twitter.com/4jNEtchuVh
— Northern Railway (@RailwayNorthern) May 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

