देश

Delhi Anti-Encroachment Drive: दिल्ली में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ PWD की कार्रवाई, भजनपुरा में मंदिर और दरगाह पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में पीडब्ल्यूडी द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ कार्रवाई चल रही है. अतिक्रमण विरोधी अभियान में पीडब्ल्यूडी ने एक मंदिर और एक मज़ार को हटाया है

Delhi Anti-Encroachment Drive: दिल्ली में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ PWD की कार्रवाई, भजनपुरा में मंदिर और दरगाह पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
Photo Credits ANI

Delhi Anti-Encroachment Drive: देश की राजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में पीडब्ल्यूडी द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ कार्रवाई चल रही है. अतिक्रमण विरोधी अभियान में पीडब्ल्यूडी ने एक मंदिर और एक मज़ार को हटाया है. हालांकि लोग पीडब्ल्यूडी के इस अभियान का विरोध कर रहे हैं. लोगों के विरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

इस कार्रवाई को लेकर नॉर्थ ईस्ट के डीसीपी जॉय एन तिर्की ने बताया कि  भजनपुरा चौक पर एक हनुमान मंदिर और सड़क के दूसरी तरफ एक मजार था. दिल्ली की धार्मिक समिति ने फैसला लिया था कि इन दोनों को हटाया जाएगा क्योंकि सड़क चौड़ा होना है. यहां के स्थानीय नेताओं ने प्रशासन से कुछ समय की मांग की थी. आज हमने सभी के साथ बातचीत कर दोनों स्ट्रक्चर को हटाया है. इसमें सभी का सहयोग मिला

Video:

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2023 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).